फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने ट्रेन से कटकर जान दी

Tue, 18 Aug 2015 12:42 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बिनावर थाने के मोहम्मदनगर निवासी उमाशंकर (25) पुत्र दुर्गा प्रसाद कई साल से पानीपत में रहता था। उसने वहीं शादी की थी। उसके दो बच्चे हैं। पत्नी से झगड़ा होने के बाद पांच दिन पहले वह घर आ गया था। तब से उमाशंकर अवसाद में था। रविवार की रात उसने शराब पी। बाद में करतौली हाल्ट पर उसने बरेली से कासगंज जाने वाली ट्रेन से कटकर जान दे दी। शिनाख्त के बाद पुलिस ने खबर परिवार वालों को दी। परिवार वालों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। उनकी ओर से कोई तहरीर भी नहीं दी गई है।

ब्राडगेज लाइन पर पहला हादसा
बदायूं। ब्राडगेज रेल लाइन पर डेढ़ साल के बाद 11 अगस्त से रेलगाड़ियों का संचालन शुरू हुआ है। इस लाइन पर आत्महत्या का यह पहला मामला है।





विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें