फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से युवक की मौत

Sat, 01 Aug 2015 12:49 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
मृतक किसपुरा का रहने वाला है। खबर मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मृतक के घर में कोहराम है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव किसपुरा के लिए सिसइया नगला के पास रखे ट्रांसफार्मर से बिजली सप्लाई होती है। ट्रांसफार्मर के जंपर फुंकने से सप्लाई बाधित थी। यहां सप्लाई का शेड्यूल दिन और रात में 11 से चार बजे का है। दिन में चार बजे बिजली सप्लाई बंद होने के बाद किसपुरा निवासी अर्जुन (20) पुत्र लेखराज सिसइया नगला पहुंचा। पोल पर चढ़कर वह उसे ठीक करने लगा। इसी दौरान बिजली सप्लाई चालू हो गई। करंट लगने से अर्जुन पोल से नीचे गिरा उसकी मौके पर मौत हो गई। खबर मिलने पर उसके परिवार वाले भी पहुंच गए। बाद में पुलिस पहुंची। अर्जुन के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उसके घर में कोहराम मचा हुआ है।



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें