फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से बालक की मौत, लोगों में गुस्सा

Tue, 09 Feb 2016 11:38 PM IST
सहसवान।
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव रसूलपुर डांस निवासी कृपाल का नौ वर्षीय पुत्र राजकुमार मंगलवार को घर से खेत पर जा रहा था। रास्ते में राजकुमार जमीन पर टूटे पड़े बिजली के तार की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर मौत हो गई। गांव के तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। बाद में विद्युत सप्लाई बंद करने के बाद शव हटाया जा सका। खबर मिलने पर पुलिस भी गांव पहुंच गई। गांव के लोगों में बिजली विभाग के खिलाफ गुस्सा है। लोगों का कहना है कि जर्जर विद्युत लाइनों से आए दिन हादसे होते रहते हैं, लेकिन बिजली विभाग इसको लेकर गंभीर नहीं है। राजकुमार पांच भाइयों में सबसे छोटा है। उसकी मौत से परिवार में कोहराम है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें