बदायूं क्लब के पास कुछ लोग तहबाजारी का ठेका बताते हुए बसों से 30
रुपये प्रति चक्कर के हिसाब से वसूली करते हैं। बुधवार दोपहर करीब ढाई बजे
बस स्टैंड से उसहैत की ओर जा रही एक निजी बस के कंडक्टर ने वसूली के 30
रुपये ठेका संचालक को दिए। ठेकेदार के लोगों ने उससे पिछले रुपये होने की
बात कही तो उसने मना कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों में बहस होने लगी।
मामला बढ़ने पर ठेके पर मौजूद लोगों ने कंडक्टर को पीट दिया। बस मेें बैठी
बस मालिक के पुत्र ने ऐतराज किया तो उससे भी झगड़े की नौबत आ गई। इधर बस
बीच रोड पर खड़ी होने से जाम लग गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए ठेके
पर मौजूद कुछ लोगों ने दोनों को समझाबुझाकर मामला शांत कराया।