फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुगरैया में एक मकान से डेढ़ लाख की चोरी

Sun, 04 Jan 2015 07:35 PM IST
kuwargaun
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव दुगरैया में एक बंद मकान के ताले तोड़कर चोर, जेवर, नकदी और कपड़े समेत करीब डेढ़ लाख की संपत्ति चोरी कर ले गए। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी गई है। दुगरैया गांव निवासी खलीक एक जनवरी को अपनी ससुराल गए थे। वहां एक जलसा में वह शामिल हुए। बीवी-बच्चे भी घर पर नहीं थे। खलीक के पिता बराबर के मकान में सो रहे थे। मौका पाकर चोरों ने उनके मकान के ताले तोड़ लिए। खलीक ने बताया कि एक एक जोड़ी सोने की झुमकी, सोने का पेंडिल, चांदी की पायल, सोने का हार, बच्चे के चांदी के कंगन, पीतल और तांबे के वर्तन और कपड़े समेत करीब डेढ़ लाख की संपत्ति चोरी कर ले गए। बताते हैं कि रविवार को सुबह खलीक के अब्बा मल्लन हुसैन जब सुबह उठे तो उन्होंने दरवाजे का ताला टूटा देखा। खलीक ने थाने में चोरी की घटना की तहरीर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें