फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक एजेंसी से सवा लाख का माल उड़ाया

Sun, 11 Jan 2015 08:21 PM IST
aasfpur
विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक एजेंसी में नकब लगाकर चोरों ने करीब सवा लाख रुपये का माल साफ कर दिया। एजेंसी संचालक ने चोरी की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौका मुआयना किया है। रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी गई है। पुलिस इसे इंश्योरेंस से जुड़ा मामला मान रही है।
विज्ञापन

चंदौसी के सीता आश्रम निवासी कमल गुप्ता की ओरछी चौराहे पर बजाज बाइक की एजेंसी है। शनिवार को काम खत्म होने के बाद वह एजेंसी बंद कर चंदौसी चले गए। रात में किसी समय मौका पाकर चोरों ने एजेंसी के पीछे की दुकान में नकब लगा लिया। यहां से चोर 50 हजार का मोबिल ऑयल, 25 हजार के मोटर पार्ट्स, पांच हजार रुपये नकद, 20 हेल्मेट और एक बाइक से पुर्जे खोलकर ले गए।
रविवार को आसपास के दुकानदारों ने नकब देखा तो इसकी जानकारी कमल गुप्ता को दी। सूचना पर कमल ओरछी पहुंचे। पुलिस ने मौका मुआयना किया। घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी गई है। पुलिस इस चोरी को इंश्योरेंस से जोड़कर देख रही है। एसओ ब्रजेश यादव ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें