फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवार ढही, मलबे में दबकर बालक की मौत

Tue, 14 Jul 2015 09:06 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पंचायत उसावां के सदस्य ओमेंद्र प्रताप कश्यप के गांव नौशेरा निवासी बहनोई दीपू कश्यप का नौ साल का बेटा रानू 15 दिन पहले अपनी ननिहाल आया था। मंगलवार को वह घर से कुछ दूर स्थित दुकान पर टॉफी लेने गया था। वहां से रानू लौट रहा था। तभी अचानक मुनीम कश्यप की मिट्टी की दीवार ढह गई। रानू मलबे में दब गया। जब तक उसको निकाला गया उसकी सासें थम चुकी थीं। परिवार वाले रानू को लेकर अस्पताल पहुंचे। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार वाले बिना पोस्टमार्टम के ही रानू के शव को ले गए। घटना के बाद रानू के परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें