पाकिस्तानी झंडा लहराने का विरोध करने वाले 17 भाजपाइयों पर आरोप पत्र दाखिल होने से खलबली मची हुई है। यहां बता दें कि बीते वर्ष 12 दिसंबर को एक धार्मिक जुलूस के दौरान पाकिस्तानी झंडा लहराया गया था। इसका वीडियो वायरल होने के बावजूद पुलिस की ओर से जब कोई कार्रवाई नहीं की गई तब भाजपाइयों ने पुलिस पर कार्रवाई का दबाव बनाया। इस पर पुलिस ने जुलूस में मौजूद 60 लोगों के खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने की रिपोर्ट दर्ज कर ली। साथ ही 17 भाजपाइयों को नामजद करते हुए 17 दिसंबर को 300 अज्ञात के खिलाफ भी धार्मिक भावनाएं भड़काने की रिपोर्ट दर्ज कर ली। सत्ता बदलने के बाद पुलिस ने पाकिस्तानी झंडा लहराने के मामले में झंडा बनाने वाले दो लड़कों को देशद्रोह के मामले में जेल भेजकर अपनी जिम्मेदारी से मुक्ति पा ली,जबकि इसका विरोध करने के मामले में 17 भाजपाइयों के विरुद्ध आरोप पत्र भेजा। आरोप पत्र की जानकारी जैसे ही भाजपाइयों को हुई तो उनमें हड़कंप मच गया। साथ ही चर्चा भी तरह-तरह की हैं।