फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के विवाद में तेजाब फेंका, दो लोगों पर रिपोर्ट

Wed, 02 Aug 2017 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं
विज्ञापन
- फोटो : डेमो ‌प‌िक
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव पिंडौल में बच्चों के बीच हुए विवाद में तेजाब फेंका गया। इसमें एक व्यक्ति मामूली रूप से झुलस गया। मामले में दो लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आरोपी फरार हैं। झुलसे हुए व्यक्ति को प्राथमिक इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। थाना क्षेत्र के गांव पिंडौल निवासी कल्लू रजा और गांव के ही इशरात के बच्चों के बीच सोमवार शाम खेल-खेल में झगड़ा हो गया था। इसको लेकर दोनों घरों में बड़े लोग भी आमने-सामने आ गए। पहले दोनों पक्षों के बीच मारपीट भी हुई। कल्लू रजा का आरोप है कि इसी दौरान इशरात और मुजरिया थाने के गांव कौल्हाई निवासी लल्ला मियां ने उसके ऊपर तेजाब की बोतल फेंक दी। बोतल फूटते ही कुछ छींटे उसके चेहरे पर भी आए। इससे वह झुलस गया। इसके बाद आरोपी वहां से भाग गए। कल्लू रजा थाने पहुंचा यहां इशरार और लल्ला मियां के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी। मामले में नामजद रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने कल्लू रजा का मेडिकल कराया है। हालांकि, जो तेजाब फेंका गया वह सफाई करने के इस्तेमाल में आने वाला तेजाब बताया जा रहा है। अगर असली तेजाबी हमला हुआ होता तो बड़ी वारदात हो सकती थी। एसआई कंबल सिंह का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों को गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें