फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आया था बकरा चुराने, पकड़ा गया चोरी की बाइक के साथ

Mon, 08 May 2017 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो दातागंज।
विज्ञापन
चोरी
विज्ञापन
-हजरतपुर के ग्रामीणों ने दबोच कर पुलिस को सौंपा      
विज्ञापन

चोरी की बाइक से बकरा चुराकर भाग रहे दो चोरों में से एक को ग्रामीणों ने दबोच लिया। बाइक का पेट्रोल खत्म हो जाने पर वह फंस गए। उसे बाद में पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।       
विज्ञापन

दातागंज के गांव रोरी निवासी हरपाल पांच अप्रैल को सलेमपुर गया था। वहां से उसकी बाइक चोरी हो गई। इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई गई। इसी बाइक से कोली गांव का वीरेश एक अन्य साथी के साथ हजरतपुर में बकरा चोरी करने पहुंच गया। यहां खेतों में बच्चे बकरा बकरियां चरा रहे थे। इसी दौरान वीरेश की बाइक पर पीछे बैठे उसके साथी ने एक बकरे को उठा लिया और दोनों भागने लगे। बच्चों ने शोर मचाया। कुछ दूरी चलने के बाद ही बाइक में पेट्रोल खत्म हो गया। उसका साथी तो भाग निकला, लेकिन गांव के लोगों ने वीरेश को दबोच लिया। बाद में पता लगा कि वीरेश के पास तो बाइक है वह भी चोरी की है। बाइक की पहचान भी हो गई। गांव के लोगों ने वीरेश को पकड़ कर दातागंज पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें