मोहल्ला नझियाई में शुक्रवार रात हुई घटना
नझियाई मोहल्ले में चोरों ने एक घर को उस वक्त निशान बना लिया, जब गृहस्वामी समेत परिजन नींद में थे। सीढ़ी लगाकर घुसे चोरों ने कमरे से जेवरात समेत करीब 1.25 लाख रुपये का माल समेट लिया। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन चोरों का सुराग नहीं लग पाया।
चोरी की घटना शुक्रवार रात की है। नझियाई निवासी तेजपाल समेत उसके परिजन दरवाजा बंद कर सो गए थे। दीवार भी ऐसी नहीं थी कि उसे फांद कर कोई अंदर घुस सके। सीढ़ी लगाकर चोर पहले छत पर पहुंचे फिर नीचे उतर गए। चोरों ने कमरे में अलमारी समेत बक्सों को खंगाल लिया। गृहस्वामी की पत्नी के जेवरात में सोने की चेन, कुंडल, पाजेब, मंगलसूत्र और 35 हजार रुपया समेट लिया।
तड़के जाग होने पर गृहस्वामी ने दरवाजा खुला देख कमरों में झांका तो सबकुछ बिखरा पड़ा मिला। चोरी की भनक लगते ही गृहस्वामी की पत्नी रोने लगी। गृहस्वामी कोतवाली जाकर पुलिस को भी बुला ले गया, लेकिन पुलिस को ऐसा कोई सुराग नहीं मिला जो चोरों तक पहुंचाने में मददगार बनता। तेजपाल की ओर से रिपोर्ट लिखाने के लिए कोतवाली में तहरीर दे गई है, लेकिन अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
नोट- युवक के मरने वाली खबर का फोटो नंबर 16 है।