फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराय स्वाले में एक लाख की चोरी, पलिया के पांच घरों में भी घुसे चोर

Tue, 25 Jul 2017 11:39 PM IST
बदायूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कटरी के गांव सराय स्वाले और पलिया में सोमवार रात चोरों की धमा चौकड़ी मची रही। सराय स्वाले की रामसनेही के घर से चोर नकदी समेत करीब एक लाख रुपये का माल समेट ले गए, लेकिन गृहस्वामिनी का भनक तक नहीं लग पाई। चोरों ने पलिया के पांच घरों को निशाना बनाया। जाग होने पर चोर भाग गए।
कोतवाली क्षेत्र के गांव सराय स्वाले की रामसनेही पत्नी जुगेंद्र सिंह सोमवार रात कमरे में ताला डालकर बरामदे में सो गई थी। तड़के जागी तो कमरे का दरवाजा खुला मिला। कमरे की पिछली दीवार में नकब भी लगा था। गृहस्वामिनी ने चोरी में गए सामान में सोने का मंगलसूत्र, चांदी के करीब आधा किलो वजन के जेवरात, सोने की चेन और 26 हजार हजार रुपया नकद बताए हैं। सुबह में उसके घर पर आसपास के लोग भी पहुंचे। घरवालों ने आसपास इलाके में खोजबीन भी की, लेकिन चोरों का सुराग नहीं लग पाया। बाद में उसने कछला चौकी पर पहुंच कर पुलिस कर्मियों को घटना से अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा पलिया गांव में देर रात चोर घुस आए। चोरों ने सत्येंद्र कुमार, सुरेशचंद्र, संजीव, राजेंद्र और असलम के घरों की दीवारों में नकब लगा लिया। सुरेश के घर के पास ही चोर नकब लगाने के लिए साथ लाए लोहे की सरिया भी छोड़ गए। उसी दौरान एक घर में शोरगुल मच गया। शोरगुल होने पर चोर खिसक गए। इसे लेकर देर रात तक पलिया में अफरातफरी का माहौल बना रहा। ग्रामीणों का कहना है कि आहट नहीं होती तो उन्हें काफी नुकसान उठाना पड़ता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें