फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलेरो में लिफ्ट देकर दो लोगों से लूटपाट

Tue, 09 Aug 2016 11:53 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
लूटपाट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुजरिया थाने के गांव रफीनगर के पास हुई वारदात
विज्ञापन

तहरीर दिए जाने के बाद भी पुलिस ने नहीं लिखी रिपोर्ट
 बोलेरो में लिफ्ट देने के बाद बदमाशों ने दो लोगों से 22 हजार रुपये नगदी लूट ली। बाद में दोनों को मुजरिया थाने के गांव रफीनगर के पास चलती गाड़ी से फेंक कर भाग गए। खबर मिलने के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी गई है, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
बिल्सी थाने के गांव नाई पिंडारी निवासी संजीव और दुर्गेश चंडीगढ़ में रहकर नौकरी करते हैं। सोमवार रात वह दिल्ली पहुंचे थे। मंगलवार सुबह दोनों मुजरिया चौकी के पास रोडवेज बस से उतरे। यहां से बिल्सी जाने के लिए वाहन का इंतजार करने लगे। इसी दौरान एक बोलेरो गाड़ी उनके पास आकर रुकी। गाड़ी सवार लोगों ने बिल्सी चलने की बात कही। संजीव और दुर्गेश बिल्सी जाने के लिए बोलेरो में सवार हो गए। कुछ दूर चलने के बाद बोलरो सवार तीन लोगों ने असलहों के बल पर लूटपाट शुरू कर दी। बदमाशों ने संजीव से 12 और दुर्गेश से 10 हजार रुपये लूट लिए। लूटपाट के बाद दोनों को रफीनगर गांव में पास चलती कार से फेंक कर वहां से फरार हो गए। 
विज्ञापन

------
बिल्सी में देवर-भागी समेत चार लोगों से लूटपाट
बिल्सी। काले रंग की पल्सर बाइक सवार चार बदमाशों ने देवर-भाभी समेत चार लोगों से सरेशाम लूटपाट की। बदमाश जेवर, नगदी और सेल फोन लूट ले गए। तहरीर दिए जाने के बाद भी पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया है। इलाके में बढ़ रहीं लूट की वारदातों से लोग दहशत में हैं।
विज्ञापन

बिल्सी थाने के गांव सहसपुर निवासी पिंटू अपनी भाभी सुमन के साथ अंताईपुर गांव गया था। सोमवार शाम दोनों लोग बाइक से वापस सहसपुर लौट रहे थे। गांव से कुछ दूर चलने के बाद ही काले रंग की पल्सर सवार चार बदमाशों ने बाइक ओवरटेक कर पिंटू को रोक लिया। बदमाशों ने पिंटू से 11 हजार रुपये और उसकी भाभी से कुंडल, बाली, सोने की चेन, पाजेव आदि लूट लिए। इसी गांव के देवपाल अपने भतीजे के साथ बाइक से आ रहा था। उससे बदमाशों ने 500 रुपये और मोबाइल लूट लिया। इस मामले में भी रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी गई है। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें