फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार दंपति घायल

Thu, 02 Feb 2017 11:28 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बदायूं रोड पर तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवार दंपति को टक्कर मार दी। हादसे में दंपति घायल हो गए। हादसे के बाद चालक बोलेरो को छोड़कर भाग गया। घायल दंपति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नगर के पंजाबी कॉलोनी निवासी लालता प्रसाद अपनी पत्नी कृष्णा देवी के साथ बदायूं आए थे। शाम को दोनों बाइक से वापस लौट रहे थे। रास्ते में फिलिंग स्टेशन के पास बाइक को बोलेरो ने टक्कर मार दी। घायल दंपति को सीएचसी पर लाया गया। हालत गंभीर होने की वजह से लालता प्रसाद को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। चश्मदीदों की मानें तो बोलेरो एक पार्टी के प्रत्याशी का प्रचार वाहन है। उस पर झंडा भी लगा था। जबकि पुलिस उसे प्रचार वाहन मानने से इंकार कर रही है। पुलिस का कहना है कि बोलेरो पर कोई झंडा नहीं लगा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें