फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Mon, 28 Aug 2017 06:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
किसी भारी वाहन की टक्कर लगने से एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। बरेली के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।   पतीसा नूरपुर गांव निवासी 30 वर्षीय मोरपाल अपनी रिश्तेदारी में गया था। वहां से शनिवार शाम नूरपुर पिनौनी से बाइक पर अपने घर लौट रहा थे। रास्ते में पिनौनी खंजनपुर रोड पर उसकी बाइक में किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे मोरपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पहुंचे परिवार वाले उसे बरेली निजी अस्पताल ले गए। जहां रविवार दोपहर लगभग दो बजे मोरपाल ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद उनका शव घर लाया गया तो परिवार में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें