फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक के पास लाश की सूचना ने छकाया

Mon, 02 Feb 2015 07:49 PM IST
badaun
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली-मथुरा हाईवे पर करुआ पुल के पास खाई में बाइक और लाश पड़ी होने की सूचना ने रविवार रात पुलिस को छका दिया। कोतवाली के फोन पर आई कॉल के बाद पुलिस फोर्स रात में करुआ पुल पर पहुंच गया। पुलिस ने राहगीरों से भी पूछताछ की लेकिन कहीं पर भी कुछ नजर नहीं आया। सूचना देने वाले शख्स ने यहां तक बताया था कि बाइक के पास ही लाश पड़ी है। देर रात तक लाश और बाइक के बारे में पता नहीं लगने के बाद पुलिस लौट आई। सुबह कछला चौकी इंचार्ज मानपाल सिंह ने भी खोजबीन कराई। यहां तक कि पुलिस को करुआ पुल से लेकर वितरोई मोड़ तक झाड़ियां भी खंगालनी पड़ गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें