फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नामजद बैंक मित्र से होगी छह लाख की रिकवरी

Mon, 24 Jul 2017 05:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं
विज्ञापन
एसबीआई - फोटो : Pintrest
विज्ञापन
भारतीय स्टेट बैंक की धौरेरा ग्रामीण शाखा के बैंक मित्र के खिलाफ ग्राहकों से धोखाधड़ी के मामले में नामजदगी के बाद सोमवार को ग्राहकों के लिए राहत भरी खबर आई। शिकायतों पर जून महीने में ही बैंक के कंट्रोलर ने बैंक मित्र के खिलाफ जांच शुरू करा दी थी। जांच जिला कोआर्डिनेटर रामगोपाल ने की थी। जांच अधिकारी की माने तो ग्राहकों से करीब छह लाख रुपये की हेेराफेरी की बात सामने आई। आरोपी से उसकी रिकवरी की जाएगी। धौरेरा ग्रामीण शाखा के बैंक मित्र की भूमिका पर शुरू से ही उठते रहे सवालों के बीच जांच अधिकारी एसबीआई के जिला कोआर्डिनेटर रामगोपाल ने पूरी तरह साफ कर दिया है कि ग्राहकों का धन डूबने नहीं दिया जाएगा। धोखाधड़ी के आरोपी का यहां बैंक की मुख्य शाखा में खाता है। खाते में जमानत राशि के अलावा करीब 40 हजार रुपया जमा है। उसकी निकासी पर भी रोक लगा दी गई है। जांच अधिकारी की माने तो जांच की शुरुआत उन्होंने कंट्रोलर के आदेश पर जून में की थी। 18 जून को ग्रामीण शाखा से ग्राहकों के लेनदेन पर भी रोक लगा दी गई थी। ग्राहकों ने हेराफेरी का जो आरोपी लगाया है, वह रकम जून से पहले की है। जांच रिपोर्ट में जिला कोआर्डिनेटर ने कंट्रोलर को आरोपी से धन की रिकवरी कराके उसे ग्राहकों को मुहैया कराने की भी संस्तुति की है।    आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई कंट्रोलर के निर्देश पर ही तय होगी। काफी हद तक संभव है कि बैंक भी अपनी ओर से आरोपी बैंक मित्र के खिलाफ पुलिस कार्रवाई कराए। बता दें कि शनिवार शाम को कोतवाली क्षेत्र के गांव फुलासी निवासी कृष्णपाल ने बैंक मित्र हृदेश कुमार पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में कई ग्राहकों से लाखों रुपये की हेराफेरी कर लेने का आरोप है। जांच अधिकारी की माने तो अब तक करीब छह लाख रुपये हेराफेरी का मामला सामने आया है। धौरेरा ग्रामीण शाखा से जुड़े सभी खाताधारकों को सजग रहने के लिए नोटिस भी चस्पा करा दिया गया है ताकि कोई और गुमराह नहीं हो पाए।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें