फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक अफसर की गर्लफ्रेंड के पिता से पूछताछ

Tue, 12 Apr 2016 11:49 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चार अप्रैल को बैंक अफसर ने की थी खुदकुशी
मृतक के पिता ने लगाया था उकसाने का आरोप
  बैंक अफसर नवीन चौबे की खुदकुशी के मामले में मंगलवार को कोतवाली पुलिस ने  उनकी गर्लफ्रेंड के पिता से लंबी पूछताछ की। नवीन चौबे के पिता भुवन चंद्र  चौबे ने आरोप लगाया था कि गर्लफ्रेंड ने नवीन को खुदकुशी के लिए मजबूर  किया था। फिलहाल पुलिस मामले में जांच कर रही है।
मूलरूप से उत्तराखंड  के बागेश्वर के गांव मनकोट निवासी भुवन चंद्र चौबे कई साल से परिवार के साथ  दिल्ली में रह रहे हैं। उनका बड़ा बेटा नवीन चौबे पंजाब नेशनल बैंक में  असफर था। उसकी तैनाती बदायूं की शेखूपुर स्थित पीएनबी की शाखा में थी। चार  अप्रैल की सुबह नवीन का शव विजय नगर स्थित उनके किराए के मकान में फांसी के  फंदे पर लटका मिला था। इस रात उनकी कई घंटे व्हाट्सएप पर अपनी दिल्ली की  गर्लफ्रेंड से चैटिंग हुई थी। 
विज्ञापन

पुलिस इसे खुदकुशी मान कर चल रही थी।  परिवार वालों ने आरोप लगाया था कि नवीन को उसकी गर्लफ्रेंड ने खुदकुशी के  लिए उकसाया। नवीन चौबे के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मामले में तफ्तीश तेज  कर दी है। मंगलवार को नवीन की गर्लफ्रेंड से कोतवाली में लंबी पूछताछ की  गई। नवीन के पिता भुवन चंद्र चौबे ने बताया कि नवीन और उसकी गर्लफ्रेंड ने  दिल्ली की एक ही कोचिंग में पढ़ाई की थी। व्हाट्सएप पर उस रात चैटिंग भी  नवीन की गर्लफ्रेंड ने ही शुरू की थी। 
विज्ञापन


बैंक अफसर के पिता  की शिकायत पर जांच की जा रही है। नवीन चौबे की गर्लफ्रेंड के पिता से इस  बारे में पूछताछ की गई है। अगर मामला खुदकुशी के लिए उकसाने का बनता है तो  मामला तरमीम किया जाएगा।
-मनोज कुमार सिंह, इंस्पेक्टर कोतवाली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें