मामला मंगलवार का है। बहादुरगंज मोहल्लेे के सेवानिवृत नगर परिषद कर्मी
सोहनपाल की बेटी मंजूरानी दो दिन पहले ससुराल से मायके पहुंची। सामान की
खरीददारी करने को उसने 20 हजार रुपये की जरुरत पड़ी। महिला ने पंजाब नेशनल
बैंक के एटीएम केबिन में जाकर पहले पांच हजार रुपये की निकासी की। केबिन
में ही पहले से मौजूद युवक ने जल्दी बताकर मंजू को रुक जाने के लिए मजबूर
कर दिया। उसने एटीएम मशीन हैंग कर 15 हजार रुपये की रकम निकाल ली। युवक के
जाने के बाद मंजू ने दोबारा कार्ड का इस्तेमाल किया तो तकनीकी कारणों से
रेस्पांस नहीं मिला।
मंजू घर पहुंचती, उससे पहले ही उसे सेलफोन नंबर पर
15 हजार रुपये डेबिट होने का मैसेज आ गया। वह अपने भाई कमलेश कुमार के साथ
बैंक पहुंची। शाखा प्रबंधक ने शिकायत सुनने के बाद मंजू को सीसीटीवी कैमरे
की फुटेज भी दिखाई। मंजू ने जिस युवक पर शक जताया, उसका चेहरा धुंधला दिखा।
कमलेश और मंजू ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को धोखाधड़ी की शिकायत की। पुलिस
ने भी फुटेज पर गौर किया। पुलिस ने आसपास के दुकानदारों से भी एटीएम केबिन
की ओर आने-जाने वाले युवकों के बारे में जानकारी हासिल की।