फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसबीआई में ग्राहक के थैले से 65 हजार रुपये गायब

Fri, 25 Aug 2017 06:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं
विज्ञापन
एसबीआई
विज्ञापन
भारतीय स्टेट बैंक में शातिर उचक्कों ने किसान को शिकार बना लिया। किसान ने अपने खाते से 25 हजार रुपये निकाल कर उसी थैले में रख लिए जिसमें वह 40 हजार रुपये की रकम पहले से ही रख कर लाया था। जिन्हें पार कर लिया गया। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बैंक परिसर में ही कई ग्राहकों की तलाशी भी ली लेकिन उचक्कों का सुराग नहीं लग पाया।     घटना बृहस्पतिवार दोपहर बाद करीब दो बजे की है। कोतवाली क्षेत्र के गांव कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव खिरिया वाकरपुर निवासी बृजपाल को बाजार से कुछ सामान खरीदना था। उसने मंडी समिति में 40 हजार हजार रुपये के गेहूं भी बेचे। गेहूं की रकम थैले में रखकर वह भारतीय स्टेट बैंक पहुंचा। बैंक से उसने अपने खाते से 25 हजार रुपये निकाले। 25 हजार रुपये भी थैले में रख लिए। कुछ देर के बाद वह उस समय स्तब्ध रह गया जब उसने पाया कि राशि गायब है। रुपये गायब होने की जानकारी उसने बैंक कर्मियों को भी दी। जिस पर पुलिस को बुलाकर तहकीकात कराई गई। पुलिस कर्मियों ने बैंक के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज भी देखे लेकिन उचक्कों का सुराग नहीं लग पाया। फुटेज में यह साफ हो गया कि बृजपाल ने थैले को ग्राहकों के लिए पड़ी कुर्सियों के पास रखा, और उसके आसपास दो युवक मंडराते नजर आए लेकिन उनके चेहरे पहचान में नहीं आ सके। वैसे, बृजपाल ने जिस थैले में रुपये रखे थे, उसमें करीब चार-पांच किलो गेहूं भी थे। उसने पुलिस को बताया कि रुपये गेहूं के अंदर ही रखे थे। एसएसआई नरेंद्र सिंह ने बताया- बृजपाल की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें