फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु व्यापारियों से पचास हजार लूटे

Wed, 09 Aug 2017 07:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं
विज्ञापन
loot
विज्ञापन
दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने तमंचा दिखाकर दो पशु व्यापरियों से 50 हजार रुपये लूट लिए और फरार हो गए। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पूछताछ के लिए चार लोगों को हिरासत में लिया है। वजीरगंज थाना क्षेत्र के कस्बा सैदपुर के पशु व्यापारी जाकिर और भूरा दो भैंस और एक कटरा, फैजगंज थाना क्षेत्र केे ग्राम दूंदपुर के पशु बाजार से बेचकर बाइक पर अपने घर लौट रहे थे। कोतवाली बिसौली क्षेत्र के ग्राम रतनपुर कोठी और गहोरा गांव के मध्य काली पल्सर बाइक सवार दो बदमाशों ने दोनों व्यापारियों की कनपटी पर तमंचा रखकर रोक लिया, बाद में जाकिर से पचास हजार तीन सौ पचास रुपये और भूरा से 70 रुपये व मोबाइल लूट लिया। इसके बाद बदमाश आसफपुर की ओर भाग गए। व्यापारी भी पीछे से आसफपुर पुलिस चौकी पहुंचे जहां से दो सिपाही वापस घटनास्थल पर आए। सूचना पर सीओ निर्मल कुमार बिष्ट और एसओ राजेश कश्यप भी मौके पर पहुंच गए। बाद में सीओ के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चार संदिग्धों को हिरासत में लिया है। समाचार लिखे जाने तक घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी। सीओ बिष्ट ने बताया कि बदमाशों की तलाश की जा रही है पुलिस को शीघ्र ही सफलता मिल जाएगी।    
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें