फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सशस्त्र बदमाशों ने डाक्टर से नगदी, बाइक लूटी

Tue, 31 Mar 2015 07:43 PM IST
badaun
विज्ञापन
विज्ञापन
सशस्त्र बदमाशों ने सरेराह डॉक्टर से नकदी, बाइक और मोबाइल लूट लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने डॉक्टर की पिटाई भी की। घटना सोमवार शाम अलापुर थाने के गांव मोहम्मदगंज और ककराला के बीच हुई। डॉक्टर ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है। सखानू निवासी डॉ. मोहम्मद उमर का मोहम्मदगंज में क्लीनिक है। सोमवार को शाम वह क्लीनिक बंद करके अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में तीन बदमाशों ने इनको रोक लिया। बदमाशों ने शस्त्रों की नोंक पर मोहम्मद आलम से चार हजार रुपये की नगदी, पल्सर बाइक, मोबाइल आदि सामान लूट लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने उनको पीटा भी। लुटे-पिटे डॉ. मोहम्मद उमर ककराला चौकी पहुंचे। यहां स्टाफ नदारद मिला। मंगलवार को उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है। प्रभारी एसओ अशोक कुमार ने बताया कि इस तरह की कोई तहरीर अब तक नहीं आई है। अगर तहरीर आती है, तो रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें