फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अराजकतत्वों ने अंबेडकर प्रतिमा को उख्ााड़ा

Tue, 20 Oct 2015 08:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद द्वारा इस अंबेडकर पार्क का सौंदर्यकरण कराया जा रहा है। चहारदीवारी बन चुकी है। प्लास्टर का काम चल रहा है। रात में किसी समय अराजकतत्वों ने पार्क में लगी अंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। सुबह जब लोगों ने प्रतिमा को टूटा और गिरा हुआ देखा, तो पास स्थित दलित मोहल्ले के तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। इस घटना को लेकर उनमें रोष था। इसकी सूचना एसडीएम ओपी तिवारी और इंसपेक्टर कोतवाली जेके तोमर को दी, तो वो भी कुछ ही समय में यहां पहुंच गए। दोपहर तक लोगों का हुजूम वहां लगा रहा। एसडीएम और इंस्पेक्टर ने लोगों से कहा कि इस मामले में जो भी दोषी होंगे, उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। इंसपेक्टर कोतवाली जेके तोमर ने बताया कि इस मामले में चंद्रपाल की ओर से अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट की गई है।
विज्ञापन


...प्रतिमा तोड़ने के पीछे क्या है मकसद
दातागंज। अंबेडकर प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने के पीछे अराजक तत्वों का क्या मकसद रहा होगा इसे लेकर लोगों के जेहन में तमाम सवाल तैर रहे हैं। यह बात काबिलेगौर है कि प्रतिमा को क्षतिग्रस्त होने के बाद जिस तरह भारी संख्या में लोग वहां पहुंच गए थे। उस भीड़ ने शांति का परिचय दिया, लेकिन इस भीड़ को देखकर एक बारगी तो पुलिस और तहसील प्रशासन के हाथ-पैर फूल गए थे।

दोषी जल्द पकड़े जाएं: सिनोद
दातागंज। क्षेत्रीय बसपा विधायक सिनोद शाक्य ने कहा ै कि इस घटना के जो भी दोषी है उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। बोले, इस घटना की जितनी भी निंदा की जाए काम है।
विज्ञापन


माहौल खराब करने वालों के मंसूबे नहीं पूरे होंगे
दातागंज। नगर पालिका परिषद के चेयरमैन राजीव गुप्ता भी खबर मिलने पर मौके  पर पहुंच गए थे। उन्होंने भी घटना की निंदा की है। चेयरमैन ने कहा है कि नगर की जनता ने यह भी साबित कर दिया है कि वह अराजकतत्वों की किसी भी मंशा को पूरी नहीं होने देगी।

बौद्ध महासभा ने दी आंदोलन की धमकी
बदायूं। भारतीय बौद्ध महासभा के शिविर कार्यालय पर हुई बैठक में दातागंज में अंबेडकर प्रतिमा को तोड़े जाने की घटना की निंदा की गई। चेतावनी दी गई यदि आरोपी जल्द नहीं पकड़े गए तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें