फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेल होने पर एक और छात्र  ने फांसी लगाकर दे दी जान  

Tue, 17 May 2016 12:36 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
फांसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन

गांव के बाहर पेड़ पर लटका मिला शव
अलीगढ़ से भरा था प्राइवेट फार्म, नहीं मिली सफलता
 हाईस्कूल में फेल होने पर प्रदीप नाम के एक और छात्र ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उसका शव गांव के बाहर पेड़ पर लटकता हुआ मिला। प्रदीप पिछले साल भी फेल हुआ था। उसने अलीगढ़ के एक कॉलेज से प्राइवेट फार्म भरा था। रविवार को भी उघैती के गांव खुशहालपुर में जितेंद्र नाम के छात्र ने हाईस्कूल में फेल होने पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। प्रदीप की शादी पिछले साल ही हुई थी।
सहसवान कोतवाली के गांव अल्लीपुर निवासी प्रदीप (19) पुत्र नौबत कक्षा 10 का छात्र था। उसने अलीगढ़ के एक कॉलेज से प्राइवेट परीक्षार्थी के तौर पर परीक्षा दी थी। रविवार को परीक्षा परिणाम आया, तो उसमें प्रदीप अनुत्तीर्ण हो गया। बताते हैं कि वह सिर्फ हिंदी में फेल था। चूंकि वह पिछले साल भी फेल हो चुका था, सो बेहद निराश हो गया। शाम को वह घर से खेत पर जाने की कहकर निकला। इसके बाद घर नहीं लौटा। परिवार के लोगों ने प्रदीप को तलाश किया, तो देर रात उसका शव उसके ही खेत में पेड़ पर लटका मिला। प्रदीप के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। उसकी शादी एक साल पहले ही हुई थी। परिवार वालों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया है। पति की मौत की खबर से पत्नी विमलेश बदहवास है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
शादी की सालगिरह पर मौत को लगाया गले 
सहसवान। प्रदीप की शादी एक साल पहले ही विमलेश के साथ हुई थी। 15 मई 2015 को वह शादी के बंधन में बंधा और 15 मई 2016 को शादी की सालगिरह के दिन ही उसने मौत को गले लगा लिया। प्रदीप 11 भाई-बहन हैं। फेल होने पर प्रदीप के इस आत्मघाती कदम से पूरा परिवार और गांव के लोग हतप्रभ हैं। 
-----
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें