फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुराफातियों ने क्षतिग्रस्त की अंबेडकर प्रतिमा, लोगों में रोष

Thu, 25 May 2017 12:05 AM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
खुराफातियों ने क्षतिग्रस्त की अंबेडकर प्रतिमा, लोगों में रोष
विज्ञापन
अलापुर थाने के गांव म्याऊं में बुधवार रात खुराफातियों ने अंबेडकर प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया, जिससे लोगों में रोष फैल गया। मौके पर पहुंची पुलिस से लोग दोषियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। देखते ही देखते प्रतिमा स्थल पर भीड़ जुट गई और हंगामा होने लगा। एहतियात के तौर पर कई थानों का फोर्स बुला ली गई। सीओ दातागंज प्रकाश कुमार भी मौके पर पहुंच गए। रात में ही प्रतिमा की मरम्मत कराई गई। मामले में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। बुधवार को उसावां थाने के गांव सितौरा में अंबेडकर जयंती का कार्यक्रम था। इसमें म्याऊं के लोग कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। इसी दौरान मौका पाकर कुछ असामाजिक तत्वों ने म्याऊं गांव के अंबेडकर पार्क में स्थापित बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। अंबेडकर जयंती कार्यक्रम से गांव के लोग लौटे तो देखा की पार्क में अंबेडकर की प्रतिमा की उंगली क्षतिग्रस्त है। इस बारे में पार्क के अध्यक्ष ओमकार ने पुलिस को सूचना दी। प्रभारी एसओ हरपाल सिंह मय फोर्स के मौके पर पहुंच गए। उन्होंने उच्च अधिकारियों को जानकारी दी। सूचना पर सीओ दातागंज प्रकाश कुमार और लेखपाल चंद्र प्रकाश भी पहुंच गए। उच्च अधिकारी पल-पल की खबर लेते रहे। बसपा जिलाध्यक्ष हेमेंद्र गौतम ने भी म्याऊं पहुंच कर जानकारी ली। अधिकारियों ने किसी तरह से मामले को शांत कराया। प्रतिमा की मरम्मत कराने के बाद अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें