फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलई नगला में असलाह बनाने की फैक्ट्री पकड़ी, एक दबोचा

Thu, 04 Feb 2016 07:55 PM IST
अलापुर (बदायूं)
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 अमरूद के बाग में चल रही असलाह बनाने की फैक्ट्री को पुलिस ने पकड़ लिया। मौके से एक व्यक्ति को हिरासत में लिया। पुलिस को वहां से दो बने और कई अधबने तमंचे बरामद हुए हैं।
पुलिस ने बताया कि बुधवार को उन्हें मुखबिर से सूचना मिली थी कि अलई नगला स्थित अमरूद के बाग में कई दिनों से असलाह बनाने की फैक्ट्री चल रही है। तमंचे बनाने का काम रात किया जाता है। इस सूचना पर पुलिस ने बताए गए बाग में बुधवार की रात दबिश दी, तो एक व्यक्ति उसी स्थान पर असलाह बनाते हुए दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने उसे घेराबंदी करके पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार, पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम छोटे लाल पुत्र हरिराम निवासी मिढई नगला, थाना उसैहत बताया है। मौके से दो बने और कई अधबने तमंचे मिले हैं। एसओ एपी सिंह यादव ने कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर गुरुवार को उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें