आजम खां मामले में सुनवाई 25 को
प्रदेश के पूर्व काबीना मंत्री और सपा के वरिष्ठ नेता आजम खां पर देशद्रोह के आरोप के सात साल पुराने मामले में सीजेएम मोहम्मद असलम सिद्दीकी ने सुनवाई को 25 अप्रैल की तिथि नियत की है।
हिंदूवादी नेता उज्जवल गुप्ता ने आजम खां के खिलाफ 2011 में देशद्रोह का मामला दर्ज कराया था। मामले में पुलिस ने एफआर लगा दी थी। वादी उज्जवल गुप्ता के प्रोटेस्ट पर कोर्ट ने एफआर खारिज कर पुनर्विवेचना का आदेश दिया। पुलिस ने मामले में दोबारा एफआर लगा दी। वादी उज्जवल गुप्ता के प्रोटेस्ट पर कोर्ट ने मामले को परिवाद में दर्ज करने का आदेश दिया। देशद्रोह के मामले में वादी सहित सभी गवाहों के बयान दर्ज हो चुुके हैं। मामले में आजम खां को तलब करने के लिए कोर्ट ने बहस की तारीख 25 अप्रैल मुकर्रर की है।