फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घोटाले के बाद डाक विभाग की एटीएम सेवा बंद

Wed, 13 Jul 2016 11:43 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जांच के लिए पांच सदस्यों की कमेटी गठित की गई
विज्ञापन

सस्पेंड किए गए डाक कर्मियों से की जा रही पूछताछ
 एटीएम कार्ड चोरी कर डाक विभाग को 25 लाख रुपये की चपत लगाए जाने का मामला सामने आने के बाद विभाग ने एटीएम सेवा जांच जारी रहने तक बंद कर दिया है। खाता धारकों को जारी किए गए सभी एटीएम कार्ड भी ब्लॉक कर दिए गए हैं। घोटाले की जांच को पांच सदस्यों की कमेटी गठित की गई है। अब तक की जांच में 4.21 लाख रुपये का गबन सामने आ चुका है। कई बड़े अधिकारी भी जांच के दायरे में हैं।
डाक विभाग ने हाल ही में एटीएम सेवा शुरू की थी। विभाग के पास करीब चार हजार खाता धारक हैं। इनमें 250 खाता धारकों ने एटीएम कार्ड जारी कराया था। विभाग के कुछ कर्मचारियों ने एटीएम कार्ड चोरी कर खातों से लाखों रुपये निकाल लिए। मामला सामने आया तो सहायक डाक अधीक्षक पूर्वी सुनत गुडवा ने डिप्टी पोस्टमास्टर अखिलेश पुत्र ओम प्रकाश और बैंक सहायक अखिलेश पुत्र रामविलस के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। विभागीय जांच में प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर डाक कर्मी श्रीकांत, एके गुप्ता, अरविंद वर्मा और जेके गर्ग को निलंबित कर दिया गया। 
विज्ञापन

जांच प्रभावित न हो इसके लिए मुख्य डाक अधीक्षक राम बाबू मिश्रा को भी बदायूं से हटाकर मुरादाबाद अटैच कर दिया गया। उनके स्थान पर मनोज कुमार को बदायूं से अटैच किया गया है। डाक विभाग के एएसपी कृष्णचंद्र, नरेंद्र कुमार, इंस्पेक्टर आरबी सिंह, लक्ष्मण सिंह और सीआई विकास सोनी की पांच सदस्यों की टीम मामले में जांच कर रही है। बुधवार को भी जांच टीम ने कई कर्मचारियों से पूछताछ की। इधर, विभाग ने जांच जारी रहने तक एटीएम सेवा को बंद कर दिया है। अब तक जारी किए गए सभी एटीएम भी ब्लॉक कर दिए हैं। 
-----
कहीं सिस्टम मैनेजर का इस्तेमाल तो नहीं हुआ
बदायूं। डाक विभाग में घोटाला सामने आने के बाद मुख्य डाक घर में बतौर सिस्टम मैनेजर तैनात सचिन वर्मा से भी पूछताछ की गई। हालांकि, सिविल लाइंस थाने में दर्ज एफआईआर में सचिन का नाम नहीं है। जांच में प्रथम दृष्टया सचिन वर्मा को दोषी भी नहीं पाया गया। इसके बावजूद मंगलवार सुबह सचिन वर्मा ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। ऐसे में चर्चाएं हैं कि कहीं घोटाला करने वालों ने सिस्टम मैनेजर सचिन वर्मा का दुरुपयोग तो नहीं किया। फिलहाल यह तो जांच का विषय है, लेकिन सचिन की खुदकुशी भी कई सवाल उठा रही है। 
------
पुलिस ने भी शुरू की मामले में पड़ताल
बदायूं। मुख्य डाक घर में हुए 25 लाख रुपये के घोटाले के मामले में रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने भी पड़ताल शुरू कर दी है। इधर, विभाग की ओर से गठित पांच सदस्यों की टीम भी जांच में जुटी है। बुधवार को सिविल लाइंस पुलिस ने पूरे मामले में जानकारी जुटाई।
विज्ञापन

------
फिलहाल एटीएम सेवा बंद कर दी गई है। मामले में जांच चल रही है। सभी खातों की पड़ताल की जा रही है। जांच कहां तक पहुंची है इस बारे में अभी कुछ कह पाना जल्दबाजी होगा।-मनोज कुमार, डाक अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें