फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंस्पेक्टर बिल्सी लाइन हाजिर, मुंशी और सिपाही निलंबित

Fri, 28 Jul 2017 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
विज्ञापन
बिल्सी थाने के इंस्पेक्टर और मुंशी पर यूपी 100 के सिपाही से मारपीट के मामले में एसएसपी ने बृहस्पतिवार को कार्रवाई कर दी। आपस में भिड़ने पर एसएसपी ने बिल्सी इंस्पेक्टर अमित कुमार सिंह को लाइन जाहिर कर दिया और मुंशी दिग्विजय तथा आरोप लगाने वाले यूपी 100 के सिपाही धर्मवीर को निलंबित कर दिया। बिल्सी थाने में इंस्पेक्टर का चार्ज ट्रेनी सीओ राजीव प्रताप को दिया गया है। मुजरिया थाने में तैनात यूपी 100 के सिपाही धर्मवीर ने मंगलवार को पत्नी के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत की थी कि सोमवार रात बिल्सी थाने के मुंशी दिग्विजय और बिल्सी इंस्पेक्टर अमित कुमार सिंह ने उसके साथ मारपीट करते हुए वर्दी फाड़ दी। मामला चूंकि पुलिस विभाग से जुड़ा था इसलिए पहले इंस्पेक्टर अमित कुमार सिंह ने मामला रफा दफा करना चाहा लेकिन सिपाही धर्मवीर कार्रवाई की जिद पर अड़ा रहा। मामले की शिकायत जब एसएसपी चंद्रप्रकाश के पास पहुंची तो उन्होंने इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए एसपी देहात एसपी सिंह से पूरे प्रकरण की जांच कराई। बृहस्पतिवार को पूरे मामले की जांच रिपोर्ट एसएसपी चंद्र प्रकाश के पास पहुंची तो उन्होंने तत्काल प्रभाव में इंस्पेक्टर अमित कुमार सिंह को लाइन हाजिर करते हुए सिपाही धर्मवीर और मुंशी दिग्विजय को सस्पेंड कर दिया। इंस्पेक्टर की जगह ट्रेनी सीओ ट्रेनी सीओ राजीव प्रताप को थाने का चार्ज मिला है। एसएसपी चंद्र प्रकाश ने बताया कि जांच में पाया गया है कि घटना वाले दिन यूपी 100 पर तैनात सिपाही थाने गया था वहां उसकी मुंशी से कहासुनी हुई थी जिसके बाद उसने रिवाल्वर निकाल लिया था। इस प्रकरण की जानकारी सिपाही ने इंस्पेक्टर को फोन पर दी लेकिन वह थाने नहीं पहुंचे। कुछ देर बाद सिपाही पत्नी को लेकर शिकयत करने इंस्पेक्टर के पास पहुंचा तो  उनके साथ बदसलूूूकी की गई।      
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें