फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसीएम ने बाइक सवार भाई-बहन को रौंदा, मौत

Sun, 22 Feb 2015 11:44 PM IST
badaun
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायू-बरेली रोड पर रविवार सुबह तेज गति से दौड़ रही एक डीसीएम ने बाइक से बरेली जा रहे भाई-बहन को टक्कर मार दी। टक्कर में दोनों को ज्यादा चोटें आई और उन्होंने इलाज से पहले ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने डीसीएम को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला महाराजनगर निवासी वेद प्रकाश लघु सिंचाई विभाग में कर्मचारी हैं। रविवार को उनकी बेटी प्रीति (24) की केंद्रीय अध्यापक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) की बरेली में परीक्षा थी। सुबह सात बजे  प्रीति अपने भाई राहुल (22) के साथ बाइक पर घर से निकली। कुछ देर बाद बदायूं-बरेली रोड पर बीआरबी स्कूल के पास बने स्पीड ब्रेकर पर राहुल की बाइक लड़खड़ा गई। इसी दौरान बरेली की ओर से तेज गति से आ रही एक डीसीएम ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इसमें प्रीति और राहुल सड़क पर ही गिर गए।
सूचना मिलने पर कुछ देर में मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को जिला अस्पताल लाई। जहां डॉक्टरों ने भाई-बहन को मृत लाया गया घोषित कर दिया। पिता वेद प्रकाश और मां शारदा देवी समेत परिवारीजन, पड़ोसी और तमाम रिश्तेदार जिला अस्पताल पहुंच गए। बेटी-बेटे का शव देखते ही माता-पिता गश खाकर गिर पड़े।
विज्ञापन

उधर, बाइक में टक्कर मारने के बाद बाद चालक डीसीएम को लेकर शहर की ओर भागा। इसी दौरान कंट्रोल रूम से वायरलेस पर हादसे की सूचना दिए जाने के कारण खेड़ा नवादा चौकी पुलिस ने चालक को डीसीएम समेत पकड़ लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें