वृद्घ दंपति की आत्मदाह की कोशिश के बाद भी उघैती पुलिस नहीं चेती है। अगवा किशोरी को बरामद करने के लिए बुधवार को भी ठोस पहल नहीं हुई। उघैती थाने के एक गांव की किशोरी को राजू नाम का युवक तीन महीने पहले अगवा करके ले गया था। पुलिस ने मुकदमा तो दर्ज कर लिया था, लेकिन किशोरी अब तक बरामद नहीं हो सकी है। मंगलवार को किशोरी के वृद्घ माता-पिता आत्मदाह करने एसएसपी दफ्तर पहुंचे थे। प्रभारी एसएसपी बालेंदुभूषण सिंह ने दोनों को समझा बुझा कर शांत कराया था। एसओ उघैती को चौबीस घंटे के भीतर किशोरी को बरामद करने का आदेश दिया था। इसके बाद भी पुलिस ने इस मामले में ठोस कार्रवाई नहीं की है।