संभल के थाना गुन्नौर के गांव गंगुरी निवासी अमर सिंह का का 15 वर्षीय पुत्र सुनील दहगवां के अशर्फी लाल इंटर कॉलेज का छात्र था। शुक्रवार को वह घर में कुटी मशीन से अपने भाई के साथ पशुओं को चारा काट रहा था। इसी दौरान सुनील चारा मशीन के पटे की चपेट में आ गया। गंभीर हालत में परिवार वाले उसे अलीगढ़ ले जा रहे थे। रास्ते में सुनील ने दम तोड़ दिया।