किशोरी के पिता ने लगाया पुलिस पर मनमानी का आरोप
16 नवंबर का मामला, एसएसपी से मिलकर पिता ने मांगा इंसाफ
एसओ बोले, मेडिकल के बाद तरमीम करेंगे मुकदमा
मुजरिया थाने के एक गांव की मंदबुद्धि दलित किशोरी है। 16 नवंबर को किशोरी अपने घर पर अकेली थी। उसके पिता का आरोप है कि गांव के ही दयाशंकर उर्फ नन्हे और राजेंद्र सिंह उसके घर में घुस आए। दोनों ने उसकी पुत्री के साथ गैंगरेप किया। वह रिपोर्ट दर्ज कराने थाने गया, लेकिन पुलिस ने उसकी नहीं सुनी। बाद में जब वह एसएसपी से मिला तो दस दिन बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने सिर्फ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज किया। पीड़िता के पिता ने थाना पुलिस पर मनमानी का आरोप लगाया है। एसओ मुजरिया, रामलखन यादव ने बताया कि किशोरी के पिता ने छेड़छाड़ की तहरीर दी थी। उसकी के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। अगर वह रेप का आरोप लगा रहा है, तो मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा तरमीम किया जाएगा। मेडिकल रिपोर्ट में जांच की पुष्टि होने के बाद पाक्सो एक्ट भी लगाई जाएगी।