घर से बीज खरीदने को निकले थे महेश
सिविल लाइंस थाने के गांव लखनपुर निवासी महेश साहू (50) पुत्र जुगल किशोर बुधवार को घर से बीज खरीदने के लिए बदायूं आने की बात कह कर निकले थे। इसके बाद वह घर नहीं लौटे। परिवार वालों ने काफी तलाश किया, लेकिन सुराग नहीं लगा। गुरुवार रात महेश साहू लोची नगला में बेहोशी की हालत में मिले। जब तक उनको अस्पताल ले जाया गया, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। शुक्रवार को महेश साहू के पुत्र धर्मवीर ने उनकी शिनाख्त की। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। इसमें मौत की वजह साफ नहीं हो सकी है। बिसरा प्रिजर्व किया गया है।
युवक ने की शिक्षिका से छेड़छाड़
बिसौली (बदायूं)। नई तहसील कालोनी स्थित एक युवक ने शिक्षिका से की छेड़छाड़ कर दी। उसके पति ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। एक शिक्षिका को स्कूल आते-जाते मुहल्ले का ही युवक छेड़ता था, वह अभद्र टिप्पणी करता था। शुक्रवार को भी युवक ने स्कूल जाते समय शिक्षिका से छेड़छाड़ कर अभद्रता की, जिस पर उसने शोर मचा दिया। तब आस-पास के लोग एकत्र हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को पकड़ लिया। महिला ने बताया कि पुलिस ने युवक का मेडिकल कराकर कुछ देर हिरासत में रखा और बाद में छोड़ दिया।