बरेली रोड पर घटपुरी गांव के पास सोमवार को हादसा
बरेली-बदायूं रोड पर घटपुरी गांव के पास हाईवे पर दो बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा सोमवार दोपहर हुआ।
बिनावर थाने के गांव घटपुरी निवासी प्रेमचंद्र (45) अपने बेटे सौरभ गुप्ता (22) के साथ सोमवार को बिनावर आए थे। पिता-पुत्र बाइक से गांव लौट रहे थे। बाइक सौरभ चला रहा था। रास्ते में घटपुरी गांव के पास हाईवे पर बरेली की ओर से आ रही पल्सर बाइक ने इनकी बाइक को टक्कर मार दी। पल्सर बाइक पर तीन लोग सवार थे। हादसे में सभी लोग जख्मी हो गए। इनको एंबुलेंस से बरेली ले जाया गया। बरेली के एक अस्पताल में इलाज के दौरान शाम को सौरभ की मौत हो गई। प्रेमचंद्र का इलाज चल रहा है।