फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरेराह महिला का पर्स छीनकर बाइक सवार बदमाश फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। पिछले दिनों ठगी की घटना के बाद गुरुवार को बाइक सवार तीन बदमाशों ने राहगीर महिला को निशाना बना लिया। बदमाशों ने महिला के गले से चेन खींचने की कोशिश की। नाकाम होने पर वह उसका पर्स छीनकर फरार हो गए। महिला के शोर मचाने पर लोग घरों से बाहर निकल आए। बाद में महिला ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। छिनैती की घटना दोपहर बाद करीब दो बजे की है। मिल कंपाउंड निवासी आढ़ती अनिल कुमार गुप्ता की पत्नी प्रियंका अपने बच्चे को स्कूल से लेने के लिए निकलीं। स्कूल के नजदीक पहुंचते ही पीछे से बाइक सवार तीन युवकों में से एक ने उनके झपट्टा मारकर सोने की चेन खींचने का प्रयास किया। बाद में उसके हाथ से पर्स छीन लिया। पर्स छीनने के बाद बाइक सवार गलियारे में होकर फरार हो गए। घटना से बदहवास प्रियंका ने शोर मचाया तो आसपास घरों से लोग बाहर निकल आए। उन्होंने भी बाइक सवार बदमाशों की तलाश की। प्रियंका की सूचना के बाद कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। महिला की कहना है कि पर्स में एंड्रॉयड मोबाइल और 12 सौ रुपये थे। कोतवाल विनोद कुमार चाहर ने बताया कि बाइक सवार बदमाशों का पता लगाने के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी की फुटेज का देखा जा रहा है। बता दें कि पिछले दिनों एक व्यापारी की पत्नी को दो युवकों ने ठगी का शिकार बना लिया था। ठग उससे सोने के कुंडल उतरवा ले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें