फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस को लापता कलाकार के साथियों पर शक

विज्ञापन
विज्ञापन
लापता कलाकार के साथियों पर शक
विज्ञापन

उझानी (बदायूं)। सितंबर से लापता देहाती वीडियो कैसेट कलाकार धीरज यादव को लेकर पुलिस की तहकीकात अचानक तेज हो गई है। पिछले दिनों पुलिस ने दो युवतियों समेत तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो कुछ ऐसी जानकारियां सामने आईं कि केस में उसके संगी-साथियों का हाथ निकलेगा। इसी लाइन पर आगे बढ़ रही पुलिस को ठोस क्लू मिल जाने की उम्मीद बढ़ गई है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव सावंतीनगला निवासी दीप सिंह का 19 वर्षीय कलाकार बेटा धीरज यादव 23 सितंबर से लापता है। उस दिन वह पशु चराने की कहकर घर से निकला था। अगले दिन तक वह घर नहीं लौटा तो बड़े भाई करन सिंह ने कोतवाली पहुंचकर गुमशुदगी भी दर्ज करवा दी लेकिन पुलिस की तहकीकात में अब तक करीब तीन महीने गुजर चुके हैं। इस दौरान 25 नवंबर को नदी किनारे घरवालों को उसके कपड़े जरूर मिले थे पुलिस ने उसी दिन नदी में खोजबीन भी कराई लेकिन कोई सफलता नहीं मिल पाई। सूत्रों की माने तो लापता धीरज के भाई ने पुलिस को शक में तीन युवकों के नाम भी बताए थे। बताते हैं कि पुलिस ने धीरज के संगी-साथियों में दो युवतियों से पिछले दिनों पूछताछ की। एक युवती के कहने पर उसके करीबी युवक को भी हिरासत में लिया गया। युवतियों के साथ वह भी पुलिस को कुछ ऐसी जानकारियां दे चुका है जो हकीकत सामने लाने में अहम साबित हो सकती हैं। पुलिस ने भी तहकीकात की लाइन उसी ओर बढ़ा दी है। इधर, लापता धीरज के भाई करन सिंह का कहना है कि पुलिस ने अब तक उन सभी युवकों को नहीं पकड़ा है जिन पर पहले दिन से ही शक रहा है। करन समेत उसके घरवालों को तो अनहोनी की आशंका सताने लगी है फिर भी उम्मीद बरकरार है कि धीरज सकुशल बरामद होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
वर्जन
लापता धीरज के मामले में तहकीकात की जा रही है। वह खुद उन लोगों से पूछताछ कर चुके हैं जिनके ऊपर घरवालों ने शक जताया था। कुछ जानकारियां मिली हैं। उनकी तस्दीक की जा रही है। जल्द ही हकीकत भी सामने आ जाएगी।
- विनोद कुमार चाहर, कोतवाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें