फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिल्सी में उड़द कटर में फंसने से महिला की मौत

विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव गुधनी में बीते दिन एक महिला की उड़द कटर मशीन में फंस जाने से मौत हो गई। महिला की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

गांव गुधनी निवासी भिखारी लाल वाल्मीकि बीते दिन अपने खेत पर उड़द को निकलने के लिए कटर मशीन लाया था। जहां उसकी पत्नी मलोदा देवी (46) भी उसके साथ खेत पर काम कर रही थी। जैसे ही मलोदा ने मशीन में उड़द की कटी पड़ी फसल को डाला, तभी अचानक उसकी साड़ी का पल्लू चलती हुई मशीन में आ गया। जिससे उसकी साड़ी फंसती चली गई। जब तक मशीन को बंद कर पाते तब तक मलोदा देवी की साड़ी गर्दन में बुरी तरह से लिपट चुकी थी। जिससे उसका दम घुट गया। आनन-फानन में परिवार के लोग उसे इलाज के लिए बिल्सी के सरकारी अस्पताल पर लाए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मलोदा की मौत के बाद भिखारी लाल के घर में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें