फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक का खून से लथपथ शव रेलवे ट्रैक मिला

विज्ञापन
मौके पर भीड़ जमा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आसफपुर।एक युवक का खून से लथपथ शव आसफपुर रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक किनारे पड़ा मिला। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। आसफपुर रेलवे स्टेशन के पास गुरुवार सुबह करीब 35 वर्षीय युवक का खून से लथपथ शव पड़ा देखा गया। स्टेशन मास्टर ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसकी चर्चा फैलने के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। भीड़ में मौजूद लोगों ने मृतक की पहचान संभल के थाना कुढ़ फतेहगढ़ क्षेत्र के गांव मुड़िया खेड़ा निवासी रवेंद्र के रूप की। रेलवे पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को बरेली भेज दिया। मौके पर पहुंचे परिवार वालों ने बताया कि रवेंद्र दिल्ली में रहकर राजमिस्त्री का काम करता था। वह दिवाली पर घर आया था। बुधवार को वह दिल्ली जाने के लिए घर से निकला था। पुलिस के मुताबिक युवक ट्रेन में चढ़ते समय नीचे गिर गया होगा, जिससे उसकी मौत हो गई। परिवार वालों का कहना है कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें