फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षा के तहत जमा कराए गए 8016 शस्त्र

Wed, 30 Sep 2015 11:54 PM IST
बदायूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिले में अब तक आठ हजार से ज्यादा लाइसेंसी शस्त्र जमा कराए जा चुके हैं। एक जुलाई से शुरू हुईं चुनावी तैयारियों के बाद तीन महीने में पुलिस ने छापामारी कर नौ शस्त्र फैक्ट्रियां भी पकड़ीं। इसके साथ 396 अवैध हथियार बरामद किए गए।  चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष कराना पुलिस के सामने किसी चुनौती से कम नहीं है। जिले में चार चरणों में चुनाव होना है। पहले चरण में नौ अक्तूबर को इस्लामनगर, सहसवान और दहगवां ब्लॉक में जिला और क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए मतदान होना है। इससे पहले अभियान चलाकर शस्त्र लाइसेंस जमा कराए जा रहे हैं। जिले में कुल 17,000 शस्त्र लाइसेंस हैं। इनमें 10,241 लाइसेंस ग्रामीण इलाकों में हैं। ग्रामीण इलाकों में कुल लाइसेंस में से अब तक 8016 जमा कराए जा चुके हैं। इसके अलावा तीन महीने में छापामारी कर पुलिस ने अवैध हथियार बनाने की नौ फैक्ट्रियां पकड़ीं। यहां से 396 अवैध हथियार और 594 जीवित कारतूस बरामद किए गए।
विज्ञापन


 अब तक 8016 शस्त्र जमा कराए जा चुके हैं। बाकी के भी जल्द जमा करा लिए जाएंगे। जो लाइसेंसधारी शस्त्र जमा नहीं करेंगे, उनके शस्त्र लाइसेंस के निरस्तीकरण की कार्रवाई होगी। -सौमित्र यादव, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें