फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से छात्रा घायल, ग्रामीणों ने लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
बगरैन (बदायूं)। वजीरगंज थाना क्षेत्र के कस्बा बगरैन में शुक्रवार को एक ट्रक की टक्कर से छात्रा घायल हो गई। इससे गुस्साए लोगों ने जाम लगा दिया। लगभग एक घंटा लगे जाम से रोड पर काफी वाहन एकत्र हो गए। ग्रामीणों का आक्रोश देखते हुए चार थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई और लोगों को जैसे तैसे समझाकर जाम खुलवाया। छात्रा को इलाज के लिए बरेली भेजा गया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम बरीपुरा निवासी रोशनी (15) पुत्री अनेकपाल सिंह बगरैन के मेन चौराहे पर स्थित बदन सिंह इंटर कॉलेज में दसवीं की कक्षा है। रोशनी रोज की तरह अपनी साइकिल लेकर स्कूल जा रही थी। तभी मेन चौराहे पर बिसौली से आ रहे ट्रक ने छात्रा को अपनी चपेट में ले लिया। साइकिल समेत छात्रा ट्रक के नीचे आ गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे को देखकर स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए। उन्होंने ट्रक को आगे से घेर लिया लेकिन तब तक उसका चालक मौके से फरार हो गया। लोगों ने बमुश्किल ट्रक पीछे हटाकर और जैक लगाकर छात्रा और उसकी साइकिल को निकाला। इसकी सूचना पर परिवार वाले मौके पर पहुंच गए और छात्रा को बरेली ले गए। वहीं हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने जाम लगा दिया। इसकी सूचना पर चौकी प्रभारी राहुल सिसौदिया और बाद में वजीरगंज इंस्पेक्टर संजय कुमार सिंह, फैजगंज बेहटा, बिसौली और बिल्सी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जैसे-तैसे लोगों को समझाकर जाम खुलवाया। उसके बाद ट्रक कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें