फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने दबोचा इनामी बदमाश

विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में बदमाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिल्सी। कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को 10 हजार रुपये के इनामी बदमाश को नगर के सिरासौल चौराहे के पास से एक तमंचे के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया।
विज्ञापन

सीओ आरएस राठौर ने बताया कि उझानी थाना क्षेत्र के गांव ननाखेड़ा निवासी शाकिर पुत्र साबिर को बुधवार शाम नगर के सिरासौल चौराहे के पास एक तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। शाकिर पर पिछले दिनों एसएसपी ने 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। जिसकी गिरफ्तारी को लेकर बिल्सी पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी। बुधवार की शाम मुखबिर ने सूचना दी कि शाकिर उझानी जाने के लिए किसी वाहन का इंतजार कर रहा है। तभी एसओ केजी शर्मा ने फोर्स के साथ रवाना हो गए। पुलिस को देखते ही शाकिर ने भागने की कोशिश की। मगर पुलिस ने उसे दौड़ कर पकड़ लिया। तलाशी के दौरान शाकिर के पास से एक तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें