फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा से चोरी हुई क्रेन बदायूं में पकड़ी गई

विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
औरछी (बदायूं)। नोएडा से चोरी हुई क्रेन रविवार को यहां फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में यूपी 100 पुलिस ने पकड़ ली।
विज्ञापन

नोएडा के सेक्टर 23 में रहने वाले गजेंद्र गिरि की क्रेन किराए पर चलती है। शनिवार को नोएडा से उनकी एक क्रेन चोरी हो गई थी। गजेंद्र ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने को सेक्टर 69 चौकी थाना 71 मेें तहरीर दी थी। वहां से चोरी हुई क्रेन रविवार सुबह फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र मे आसफपुर रोड पर सिसरका गांव के समीप से होकर गुजर रही थी। संदेह होने पर वहां मौजूद यूपी 100 के पुलिस कर्मियों ने क्रेन रोकने को इशारा किया। पुलिस को देख चालक क्रेन छोड़कर भाग गया। पुलिस वाले क्रेन को थाने ले गए। नंबर के आधार पर पुलिस ने छानबीन की तो पता चला कि बरामद क्रेन नोएडा से चोरी हुई थी। इसकी सूचना नोएडा पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें