फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट के आदेश पर पूर्व मंत्री और डाक्टर पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
कोर्ट के आदेश पर पूर्व मंत्री
विज्ञापन

और डॉक्टर पर मुकदमा
बदायूं। एक मरीज की मौत के मामले में कोर्ट के आदेश पर पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल और एक चिकित्सक के खिलाफ उझानी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
उझानी के कस्बा अहीरटोला निवासी विजयपाल ने कोर्ट में अर्जी दी थी। इसमें कहा था कि 18 नवंबर 2015 की शाम वह अपने बेटे रामप्रसाद को दवा दिलाने उझानी के चिकित्सक संजीव गुप्ता के पास गया था। आरोप है कि चिकित्सक के गलत इंजेक्शन लगाने से रामप्रसाद की मौत हो गई थी। आरोप है कि इसके बाद चिकित्सक और पूर्व मंत्री रामप्रसाद को अपनी गाड़ी में डालकर ले गए और उसकी लाश ठिकाने लगा दी। पीड़ित परिवार ने उझानी थाने में तहरीर दी लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया। इस पर पीड़ित ने कोर्ट की शरण ली, जिस पर कोर्ट ने उझानी थाना पुलिस को मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया। कोर्ट के आदेश पर चिकित्सक और पूर्व मंत्री के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया। पुलिस विवेचना कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें