मोबाइल शॉप से हजारों का सामान चोरी
उझानी। कछला में मोबाइल की दुकान में नकब लगाकर घुसे चोर पांच सेलफोन समेत करीब 50 हजार रुपया कीमत का सामान समेट ले गए।
कसबे के ही गणेश की दुकान कछला चौराहे पर है। शाम को दुकान बंद करके गणेश घर पर चला गया। सुबह लौटा तो दुकान की एक साइड की दीवार में नकब लगी नजर आई। उसने दुकान खोलकर देखी तो पांच सेलफोन, सेलफोन ठीक करने के उपकरण और उससे जुड़ा सामान गायब था। गणेश की सूचना के बाद चौकी से पुलिस कर्मी भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने भी दुकान का मौका मुआयना करने के बाद आसपास के दुकानदारों से बात की। गणेश ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए चौकी इंचार्ज को तहरीर भी सौंप दी है। ब्यूरो