उझानी। खाद्या सुरक्षा एवं औषधीय प्रशासन की टीम ने शनिवार को यहां पहुंचकर पॉलिथीन बरामदगी के लिए कई दुकानों पर छापा मारा। राजेश की दुकान पर आठ किलो पॉलिथीन मिली। दुकान से पॉलिथीन बरामद कर टीम के सदस्य राजीव कुमार ने आरोपी को चेतावनी देकर छोड़ दिया। बाद में टीम के सदस्यों ने दुकानदारों समेत लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया। रास्ते में राहगीरों को पत्रक भी बांटे। कस्तूरबा आवासीय विद्यालय और प्राथमिक विद्यालय में भी बच्चों को पॉलिथीन जनित बीमारियों के प्रति सजग किया गया। इस मौके पर संजीव आजाद, अवधेश वर्मा, प्रकाश माहेश्वरी समेत कई व्यापारी भी मौजूद थे।