फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत, पोस्टमार्टम हाउस पर भिड़े ससुराल और मायके वाले

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं/कादरचौक। कादरचौक थाना क्षेत्र के ग्राम वाराचिर्रा में शनिवार देर रात एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जहां रविवार दोपहर ससुराल और मायके वालों में मारपीट और खींचातानी हो गई। इससे ससुराल वाले शव छोड़कर भाग गए। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को मायके वालों के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन

बिनावर थाना क्षेत्र के ग्राम त्रिलोकपुर निवासी पोशाकीलाल ने करीब एक साल पहले बेटी रश्मि (20) की शादी कादरचौक थाना क्षेत्र के ग्राम वाराचिर्रा निवासी प्रवेंद्र के साथ की थी। शनिवार देर रात रश्मि की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलते ही रश्मि के मायके वाले रविवार तड़के वाराचिर्रा पहुंच गए। उन्होंने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी, जिस पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस पर विवाहिता के ससुराल से केवल प्रवेंद्र और वाराचिर्रा का ग्राम प्रधान पहुंचा था लेकिन विवाहिता के मायके से दर्जनों लोग पहुंचे थे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम पैनल में कराने को लिखा था। इस पर ग्राम प्रधान सिपाही को लेकर जिला अस्पताल पहुंच गया। इससे विवाहिता के मायके वाले गुस्सा गए। उन्होंने प्रधान पर डॉक्टर से साठगांठ करने का आरोप लगाया। इससे दोनों पक्षों के बीच गाली गलौज हो गई। मायके वालों ने प्रवेंद्र के साथ मारपीट कर दी। इससे प्रवेंद्र पोस्टमार्टम हाउस से लाश छोड़कर भाग गया। बाद में मायके वालों की ओर से आए दो लोगों ने ग्राम प्रधान को पीट दिया। इससे पोस्टमार्टम हाउस पर अफरातफरी मच गई। वहां मौजूद लोगों ने बमुश्किल मामला शांत किया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव को मायके वालों के हवाले कर दिया। उसके बाद मायके वाले शव को लेकर अपने घर चले गए।

पुष्ट नहीं हुआ मौत का कारण, विसरा प्रजर्व
विवाहिता रश्मि के शव का पुलिस ने पैनल में पोस्टमार्टम कराया था। उसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। इस पर पैनल ने विसरा प्रजर्व कर दिया है। विवाहिता के शरीर पर कोई चोटों के निशान नहीं मिले हैं।
विज्ञापन


चाचा बोले, परेशान थी उनकी भतीजी
रश्मि के चाचा राधा रमन ने बताया कि उन्होंने शनिवार शाम अपनी भतीजी से बात की थी। पहले तो प्रवेंद्र ने कॉल रिसीव नहीं की। काफी देर कॉल करने के बाद उनकी पत्नी से रश्मि की बात हुई। तब रश्मि कुछ परेशान थी। उसके बाद पता चला रश्मि की मौत हो गई। उन्होंने आरोप लगाया कि ससुराल वालों ने रश्मि की हत्या की है।

वाराचिर्रा के प्रवेंद्र की पत्नी रश्मि काफी समय से बीमार थी। उसका दिल्ली से इलाज चल रहा था। प्रवेंद्र दिल्ली में रहता था। शनिवार रात रश्मि की मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण पुष्ट नहीं हुआ है। विसरा प्रजर्व कर दिया गया है। विसरा रिपोर्ट आने के बाद ही कोई कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

-हरिभान सिंह राठौड़, एसओ कादरचौक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें