बिल्सी (बदायूं)। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक विवाहिता ने अपने ससुर पर ही छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज करा दी। एसओ केजी शर्मा ने बताया कि क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता ने तहरीर दी कि उसके साथ उसका ससुर बुरी नियत के चलते आए दिन छेड़छाड़ करता है। उसने इस बात से परिवार के लोगों को भी कई बार अवगत कराया। बावजूद इसके वह अपनी ओछी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। विवाहिता की ओर से पुलिस ने ससुर लक्ष्मी नारायन के खिलाफ छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।