फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कादरचौक में दो व्यापारी भाइयों के घरों में डाका

विज्ञापन
डाका - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कादरचौक (बदायूं)। कादरचौक थाने से करीब एक किलोमीटर दूरी पर स्थित गांव लभारी में रविवार रात दर्जन भर हथियार बंद बदमाशों ने दो व्यापारी भाइयों के घर में धावा बोला। छत से होकर घर में घुसे बदमाश साढ़े तीन लाख रुपये नकद और जेवर लूटकर ले गए। बदमाशों ने रायफल की बट से एक व्यापारी को पीटकर घायल कर दिया। डकैती का पता चलने पर पुलिस में खलबली मच गई। एसएसपी चंद्रप्रकाश, एसपी सिटी कमल किशोर ने मौका मुआयना किया। कादरचौक कस्बे से सटे लभारी गांव निवासी उमेश गुप्ता जनरल स्टोर चलाने के साथ गल्ले का कारोबार करते हैं। उनके भाई अवनेश गुप्ता की परचून की दुकान है। दोनों के मकान बराबर में एक-दूसरे से सटे हुए हैं। रविवार रात करीब दो बजे दर्जन भर हथियार बंद बदमाश छत से होकर अवनेश के घर में घुस गए। दोनों घरों के बीच की दीवार में लगा दरवाजा खुला था, जिससे होकर उमेश गुप्ता के घर में जा पहुंचे। उमेश बरामदे में सो रहे थे, जबकि उनकी पत्नी संध्या बच्चों के साथ कमरे में थीं। बदमाशों ने बंदूकों के बल पर उमेश और उनकी पत्नी बच्चों को बांध दिया। बदमाशों ने उनके घर में रखी तीन लाख की नकदी के अलावा सोने का हार, कुंडल, झाले, मंगलसूत्र आदि लाखों की संपत्ति लूट ली। बदमाशों ने विरोध करने पर उमेश की पत्नी संध्या को थप्पड़ मारा। इसके बाद बदमाशों ने अवनेश के घर में घुसकर रायफल की बट से उसे घायल कर दिया। फिर घर में रखी 50 हजार की नकदी, हार, कुंडल, झाले, मंगलसूत्र, तीन अंगूठी, दो जोड़ी पायल आदि लाखों की संपत्ति लूट ली। अवनेश के घर वालों को भी बांधकर डाल दिया। घटना को अंजाम देने के बाद जंगल की ओर चले गए। बदमाशों के चले जाने पर शोर मचा तो आसपास के लोग जमा हो गए। एसओ का मोबाइल रिसीव न होने पर उमेश ने प्रधान के साथ थाने जाकर घटना की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें