फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक के अपहरण की तीन लोगों पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूूं। अन्नी गांव से युवक के अपहरण मामले में पीड़ित पक्ष ने तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के अन्नी गांव निवासी 20 वर्षीय बिट्टू शर्मा शुक्रवार रात करीब आठ बजे अपने खेत पर टयूबवेल की रखवाली करने गया था। रास्ते उसका अपहरण कर लिया गया। उसे गन्ने के खेत में ले जाकर अपहरणकर्ताओं ने बेरहमी से पीटा था। ग्रामीणों के पहुंचने पर खुद को घिरा देख अपहरणकर्ता फरार हो गए थे। बरामदगी के बाद घायल बिट्टू को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। शनिवार सुबह हालत ठीक होने पर पूरे घटनाक्रम की जानकारी परिवार वालों को दी। पिता रामवीर की तहरीर पर सिविल लाइन थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। सीओ सिटी वीरेंद्र सिंह यादव का कहना है अगर जांच में मामला फर्जी पाया जाता है तो वादी के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें